पिता राजीव गांधी को याद करते हुए बोले राहुल-प्रियंका: आप हमेशा हमारे हीरो रहेंगे
‘मेरे पिता एक नेक, दयालु एवं स्नेह करने वाले व्यक्ति थे. उन्होंने मुझे सभी लोगों से प्रेम करने और सभी को सम्मान देने की शिक्षा दी. उन्होंने मुझे सिखाया कि कभी घृणा नहीं करना.’
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें याद करते हुए मंगलवार को कहा कि वह अपने पिता की कमी हमेशा महसूस करते हैं.
गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘मेरे पिता एक नेक, दयालु एवं स्नेह करने वाले व्यक्ति थे. उन्होंने मुझे सभी लोगों से प्रेम करने और सभी को सम्मान देने की शिक्षा दी. उन्होंने मुझे सिखाया कि कभी घृणा नहीं करना.’
उन्होंने कहा, ‘मैं उनकी कमी बहुत महसूस करता हूं. उनकी पुण्यतिथि पर मैं अपने पिता को स्नेह और कृतज्ञता से याद करता हूं.’
राहुल गांधी की बहन एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हरिवंश राय बच्चन की कविता ‘अग्निपथ…” का एक अंश और अपने पिता की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘आप हमेशा मेरे हीरो रहेंगे.’
गौरतलब है कि 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरूंबुदूर में एक विस्फोट में राजीव गांधी की मौत हो गयी थी.