लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस की CWC बैठक, राहुल गांधी ने की इस्तीफे की पेशकश
कांग्रेस पार्टी की करारी हार के बाद पार्टी के कई स्थानीय नेताओं ने भी इस्तीफ़ा दे दिया है.
लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा की पूर्ण बहुमत से जीत के बाद कांग्रेस अपनी हार पर मंथन करेगी. इसके लिए पार्टी ने शनिवार को कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक का आयोजन किया गया है.
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक CWC की बैठक के बारे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने जानकारी देते हुए कहा, “इस बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के हार के कारणों पर चर्चा की जाएगी. साथ ही पार्टी को मजबूत करने की रणनीति भी तय की जा सकती है.”
इस बैठक में राहुल गांधी के अलावा यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ सदस्य शामिल हो सकते हैं.
बता दें कि, कांग्रेस पार्टी की करारी हार के बाद पार्टी के कई स्थानीय नेताओं ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख राज बब्बर ने भी निराशाजनक प्रदर्शन के कारण पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है.
सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के लिए पेशकश की है, लेकिन कांग्रेस कार्यसमिति ने स्वीकार नहीं किया.
Sources: Congress President Rahul Gandhi offers his resignation at CWC, but it has not been accepted by the Committee. pic.twitter.com/Imw1m4ypbQ
— ANI (@ANI) May 25, 2019
ग़ौरतलब है कि, लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस 52 सीटों पर ही सिमट के रह गई है. साल 2014 में चुनाव में 44 सीटें जीतने वाली पार्टी को इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी.