मेरे पिता ने मुझे सिखाया कभी नफरत मत करो, माफ करो और सभी इंसानों से प्यार करोः राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर बोले राहुल गांधी
राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है.
आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती है. इस मौके पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए कहा, ”आज हम राजीव गांधी जी की 75वीं जयंती मना रहे हैं जो देशभक्त और दूरदर्शी व्यक्ति थे. उनकी दूरदर्शी नीतियों ने भारत के निर्माण में मदद की.”
उन्होंने आगे कहा, ”मेरे लिए वह एक बहुत प्यार करने वाले पिता थे जिन्होंने मुझे सिखाया कि कभी नफरत मत करो, माफ करो और सभी इंसानों से प्यार करो.”
Today we celebrate the 75th birth anniversary of Rajiv Gandhi ji, a patriot & a visionary, whose far sighted policies helped build India.
To me, he was a loving father who taught me never to hate, to forgive & to love all beings. #Rajiv75 #SadbhavanaDiwas pic.twitter.com/gaozH8h06r
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 20, 2019
बता दें कि राजीव गांधी की 75वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है जिनमें बतौर प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान और उपलब्धियों का उल्लेख किया जाएगा.
राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था. वे 40 की उम्र में देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने थे. राजीव गांधी अक्टूबर, 1984 से दिसंबर 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे.