May a good source be with you.

2019 में कांग्रेस सरकार आने पर कराएंगे राफ़ेल सौदे की जांच- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से राफ़ेल सौदे को लेकर 5 सवालों के जवाब मांगें हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफ़ेल सौदे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को एक बार फिर आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा है कि 2019 में कांग्रेस की सरकार आने पर राफ़ेल सौदे की जांच कराई जाएगी.

पत्रिका की ख़बर के मुताबिक राहुल गांधी ने कहा कि 2019 के चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आती है तो हमारी सरकार राफ़ेल मामले की जांच करवाएगी. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से राफ़ेल सौदे से जुड़े 5 सवालों के जवाब भी मांगे हैं.

राहुल गांधी ने कहा कि वित्त मंत्री ने सदन में लंबा भाषण दिया, मुझे गाली दी, लेकिन राफ़ेल सौदे को लेकर एक भी जवाब नहीं दिया.

कांग्रेस अध्यक्ष ने फ़ेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए नए निवेश में भारी गिरावट को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने लिखा कि चौकीदार और उसके बड़बोले यार दोनों से उनका काम नहीं हो पाता है. एक व्यवस्था संभाल नहीं पाता है और दूसरा अर्थव्यवस्था समझ नहीं पाता है. एक सवालों से डर कर भाग जाता है. दूसरा आकर आम को इमली बताता है. देश का नुकसान होता जाता है, पर इसमें उनका क्या जाता है.

https://www.facebook.com/rahulgandhi/posts/621939048240487

 

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+