हेमंत करकरे ने देश की रक्षा करने के लिए अपना जीवन दिया, उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने मालेगांव विस्फोट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा हेमंत करकरे पर दिए विवादित बयान को लेकर टिप्पणी की है.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शहीद हेमंत करकरे पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बयान को लेकर कहा कि उन्होंने अपना जीवन देश की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया. उन्हें सम्मान देना चाहिए.
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “हेमंत करकरे ने भारत की रक्षा करने के लिए अपना जीवन दे दिया. उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए.”
Hemant Karkare gave his life protecting India. He must be treated with respect.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 19, 2019
ग़ौरतलब है कि भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने हेमंत करकरे को लेकर बेहद विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हेमंत करकरे की मौत उनके श्राप की वजह से हुई है.
बता दें कि पूर्व आईपीएम मीना चड्ढा बोरवांकर, BSF के पूर्व महानिदेशक समेत आईपीएस एसोसिएशन ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि साध्वी ने ऐसा बयान देकर हेमंत करकरे समेत सभी शहीदों का अपमान किया है.
इसे भी पढ़ें- हेमंत करकरे ने दिया था सर्वोच्च बलिदान, उनका सम्मान करें: IPS एसोसिएशन ने BJP नेता साध्वी प्रज्ञा को लताड़ा