राहुल गांधी ने लापता पायलट की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, बोले- मुझे उम्मीद है वह सकुशल जल्द घर लौट आएंगे
पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारतीय वायुसेना का लापता पायलट उनकी हिरासत में है.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन के लापता होने पर दुःख जताया है और उनके सकुशल जल्द घर लौटने की कामना की है.
राहुल गांधी ने ट्विट कर लिखा कि मुझे यह सुनकर दुःख हुआ कि हमारा एक बहादुर भारतीय वायुसेना का पायलय लापता है. मुझे उम्मीद है कि वह बिना नुकसान के जल्द लौट आएंगे. हम इस कठिन समय में सशस्त्र सेना के साथ खड़े हैं.
🇮🇳 I’m sorry to hear that one of our brave IAF pilots is missing. I hope he will return home soon, unharmed. We stand by our armed forces in these difficult times. 🇮🇳
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 27, 2019
ग़ौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति उस वक्त बन गई जब पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने भारतीय सीमा में घुसकर भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की. लेकिन भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी विमानों को खदेड़ दिया.
इसी कार्रवाई में भारत का एक मिग-21 विमा क्रैश हो गया जिसका पायलट लापता है. पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारतीय वायुसेना का लापता पायलट उनकी हिरासत में है.
इसे भी पढ़ें- हमारे पायलट की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना कर रहा हूं: अखिलेश यादव