चुनाव के बाद सतर्क हो जाएं कांग्रेस कार्यकर्ता, ईवीएम के साथ कभी भी गड़बड़ी कर सकती है भाजपा: राहुल गांधी
इस वर्ष हुए विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में ईवीएम को लेकर कई गड़बड़ियां सामने आई हैं.
राजस्थान में विधानसभा चुनाव बीतते ही कांग्रेस ने ईवीएम की हिफ़ाज़त पर ज़ोर दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा है कि चुनाव के बाद भाजपा ईवीएम के साथ-साथ छेड़छाड़ कर सकती है, इसलिए अब और भी चौकन्ना रहने की ज़रुरत है.
एक ट्वीट में राहुल गांधी ने कहा है कि आज चुनाव ख़त्म होने के बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सतर्क हो जाएं क्योंकि मध्यप्रदेश में चुनाव के बाद ईवीएम में अप्रत्याशित तरीके से छेड़छाड़ की गई थी.
Congress party workers, be vigilant after polls close today.
In MP, EVM’s behaved strangely after polling:
Some stole a ???? and vanished for 2 days! Others slipped away & were found drinking in a hotel.
In Modi’s India, the EVMs have mysterious powers ????
Stay alert! pic.twitter.com/DViNl8fdPC
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 7, 2018
कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि मध्यप्रदेश में कुछ लोगों ने ईवीएम की गाड़ी को चोरी कर ली और दो दिन तक उनका कोई अता-पता नहीं चला. इसी प्रकार कुछ चुनाव अधिकारियों को एक होटल के कमरे से बेहोशी की हालत में पाया गया. बता दें कि राजस्थान में आज वोटिंग प्रक्रिया समाप्त हो रही है. इससे पहले राजस्थान में ईवीएम के साथ गड़बड़ी के कई मामले सामने आ चुके हैं.