कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं, भरोसा रखें आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी: चुनाव परिणाम से एक दिन पहले राहुल गांधी ने पार्टी वर्कर्स को दी डटे रहने की सलाह
राहुल गांधी ने कहा, “कांग्रेस पार्टी के प्रिय कार्यकर्ताओं, अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं. सतर्क और चौकन्ना रहें.”
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आम चुनाव का परिणाम घोषित होने से एक दिन पहले अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि परिणाम आने तक सतर्क और चौकन्ना रहें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी.
राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा है, “कांग्रेस पार्टी के प्रिय कार्यकर्ताओं, अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं. सतर्क और चौकन्ना रहें. डरे नहीं. आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं. फर्जी एग्जिट पोल के दुष्प्रचार से निराश न हो. खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी. जय हिन्द.”
कांग्रेस पार्टी के प्रिय कार्यकर्ताओं ,
अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं। सतर्क और चौकन्ना रहें। डरे नहीं। आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं । फर्जी एग्जिट पोल के दुष्प्रचार से निराश न हो। खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी।
जय हिन्द।
राहुल गांधी
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 22, 2019
बता दें कि आम चुनाव के एग़्जिट पोल में एनडीए की सरकार बहुमत से बनती हुई दिखाई जा रही है, इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी को नुक़सान होने का अनुमान भी लगाया जा रहा है. हालांकि इन सभी एग़्जिट पोल के आंकड़ों में कई ख़ामियां सामने आई हैं, जिससे इनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं.