केरल की पहली आदिवासी लड़की IAS की परीक्षा में पास, राहुल गांधी ने कहा- कड़ी मेहनत और समर्पण ने उनके सपने को सच करने में मदद की है
राहुल गांधी ने कहा कि, मैं श्रीधन्या के करियर के लिए सफलता की कामना करता हूं.
सिविल सेवा परीक्षा में सफल होने वाली केरल की पहली आदिवासी लड़की को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर बधाई संदेश भेजा है. वायनाड ज़िले की रहने वाली आदिवाासी छात्रा श्रीधन्या ने सिविल सेवा परीक्षा 2018 में 410 वीं रैंक हासिल की है.
कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने ट्विटर हैंडल से बधाई देते हुए लिखा की, “वायनाड की श्रीधन्या सुरेश, केरल की पहली आदिवासी लड़की हैं जिन्हें सिविल सेवा के लिए चुना गया है. श्रीधन्या की कड़ी मेहनत और समर्पण ने उनके सपने को सच करने में मदद की है. मैं श्रीधन्या और उनके परिवार को बधाई देता हूं और अपने चुने हुए करियर में उनकी शानदार सफलता की कामना करता हूं.”
Ms Sreedhanya Suresh from Wayanad, is the first tribal girl from Kerala to be selected for the civil service.
Sreedhanya’s hard work & dedication have helped make her dream come true.
I congratulate Sreedhanya and her family and wish her great successs in her chosen career.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 6, 2019
वहीं, अपनी जीत पर श्रीधन्या ने मीडिया से कहा कि, “मैं राज्य के सबसे पिछड़े ज़िले से हूं. यहां से कोई आदिवासी आईएएस अधिकारी नहीं है, जबकि यहां पर बहुत बड़ी जनजातीय आबादी है. मुझे आशा है कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए सभी बाधाओं को दूर करने में एक प्रेरणा का काम करेगा.”