राफ़ेल की क़ीमत सब जानते हैं, लेकिन केंद्र सरकार न्यायालय को क़ीमत नहीं बता रही: राहुल गांधी
राहुल ने ट्वीट कर कहा 36 राफेल विमानों की क़ीमत पहले की प्रस्तावित कीमत से 40 फीसद अधिक है.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफ़ेल सौदे को लेकर शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर फिर निशाना साधा और तंज करते हुए कहा कि इस लड़ाकू विमान की क़ीमत सब जानते हैं लेकिन सरकार इसे राष्ट्रीय गोपनीयता का विषय कह रही है और इस बारे में उच्चतम न्यायालय को भी नहीं बता रही है.
गांधी ने एक ख़बर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री जानते हैं, अनिल अंबानी जानते हैं, फ्रांस्वा ओलांद जानते हैं और एमैनुएल मैक्रों भी जानते हैं. हर पत्रकार जनता है. रक्षा मंत्रालय के बाबू जानते हैं. पूरा दसाल्ट जानता है. दसाल्ट के सभी प्रतिस्पर्धी जानते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन राफ़ेल की क़ीमत राष्ट्रीय गोपनीयता है जिसका खुलासा उच्चतम न्यायालय में भी नहीं हो सकता.’
गांधी ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक वायुसेना को मिल रहे 36 राफ़ेल विमानों की क़ीमत पहले की प्रस्तावित कीमत से 40 फीसद अधिक है.