May a good source be with you.

वन अधिकार कानून को ख़त्म करने की अर्ज़ी पर मूकदर्शक बनी हुई है भाजपा: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आदिवासी-किसानों से जंगल छीनने की कोशिश की जा रही है.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आदिवासी और ग़रीब किसानों को जंगल से निकालने का आरोप लगाकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट में 2006 के वन अधिकार कानून को चुनौती दी जा रही है और भाजपा मूकदर्शक बनी हुई है.

ट्विटर पर राहुल गांधी ने लिखा है, “भाजपा सुप्रीम कोर्ट में मूक दर्शक बनी हुई है, जहां वन अधिकार कानून को चुनौती दी जा रही है. वह लाखों आदिवासियों और गरीब किसानों को जंगलों से बाहर निकालने के अपने इरादे का संकेत दे रही है. कांग्रेस हमारे वंचित भाई-बहनों के साथ खड़ी है और इस अन्याय के ख़िलाफ़ पूरे दम से लड़ाई लड़ेगी.”

इसके साथ ही राहुल गांधी ने स्क्रॉल की ख़बर को भी साझा किया है, जिसमें लिखा गया है कि सुप्रीम कोर्ट में 2006 के वन अधिकार कानून को चुनौती दी गई है और अब तक अदालत में हुई तीन सुनवाईयों में सरकार ने इस कानून का बचाव नहीं किया है.

इसे लेकर सीपीएम नेताओं और आदिवासी हितों में काम करने वाले कई संगठन के लोगों ने आदिवासी मामले के मंत्रालय को पत्र भी लिखा है. इस पत्र में पूछा गया है कि क्या सरकार 2006 के वन अधिकार कानून को ख़त्म करना चाहती है?

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+