राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: 2019 में सत्ता में आने के बाद हर महीने ग़रीब परिवारों के खाते में पैसे डालेगी कांग्रेस सरकार
इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि विधवा पेंशन की राशि बढ़ाकर 2,000 रुपए की जाएगी.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि 2019 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद देश के हर ग़रीब परिवार को हर महीने न्यूनतम आमदनी दी जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विधवा पेंशन को बढ़ा कर 2000 रुपए दिया जाएगा. राहुल गांधी उड़ीसा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे.
राहुल गांधी ने कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद उड़ीसा के ग़रीब परिवार की लड़कियों को मुफ़्त शिक्षा दी जाएगी तथा छोटे समूहों को चलाने वाली महिलाओं को सरकार पूरी मदद करेगी.
बता दें कि राहुल गांधी ने पिछले महीने ही हर ग़रीब परिवार को न्यूनतम आमदनी देने की बात कही थी, लेकिन इसमें काफ़ी कुछ स्पष्ट नहीं था. अब राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि सत्ता में आने के बाद हर ग़रीब परिवार को हर महीने सीधे बैंक खाते में पैसे डालेंगे.