May a good source be with you.

राहुल गाँधी ने अपने हेलीकाप्टर से पहले एयर एम्बुलेंस की उड़ान सुनिश्चित की, कहा – एम्बुलेंस पहले जाए

ह्रदय संबंधी बीमारी से ग्रस्त एक मरीज को चेंगनूर के एक राहत शिविर से अलपुझा मेडिकल कॉलेज ले जाया जाना था

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज सद्भावना दिखाते हुए केरल के एक कॉलेज में बने एक हेलीपैड से अपने हेलीकॉप्टर से पहले एक एयर एंबुलेंस को उड़ान भरने दी।

चेंगनूर क्रिश्चन कॉलेज में हेलीकॉप्टर में चढ़ने के फौरन बाद, गांधी ने हेलीपैड पर एक एयर ऐंबुलेंस को खड़ा देखा और एसपीजी के कर्मियों से इसके बारे में पूछा।

उन्होंने गांधी को बताया कि एयर ऐंबुलेंस को ह्रदय संबंधी बीमारी से ग्रस्त एक मरीज को चेंगनूर के एक राहत शिविर से अलपुझा मेडिकल कॉलेज ले जाया जाना है।

कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक पी सी विष्णुनाथ ने बताया, ‘‘ इसके बाद राहुल गांधी ने एसपीजी के कर्मियों से पहले एयर ऐंबुलेंस को उड़ान भरने की इजाजत देने को कहा और एयर ऐंबुलेंस के पहले उड़ान भरने की खातिर मार्ग प्रशस्त करने के लिए 30 मिनट इंतजार किया।’’

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+