जेटली को ‘‘सच और झूठ को घुमाने’’ में महारत हासिल, अब झूठ बोलना बंद करें- राहुल गांधी
राहुल ने सच्चाई सामने लाने के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच पर बल दिया।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मुद्दे पर रविवार को अरूण जेटली पर पलटवार किया और कहा कि समय आ गया है,अब वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री “झूठ बोलना बंद करें।’’ इसके साथ ही राहुल ने सच्चाई सामने लाने के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच पर बल दिया।
उन्होंने जेटली पर आरोप लगाया कि जेटली को ‘‘सच और झूठ को घुमाने’’ में महारत हासिल है ।
राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘ श्री जेटली को सच या झूठ को घुमाने में महारत हासिल है । उनका सच झूठा होता है और वह उसके बचाव में उतरते हैं जिसका बचाव करना असंभव होता है।’’
उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट को भी टैग किया है जिसमें जिक्र किया गया है कि किस प्रकार पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति फांस्वा ओलांद के आरोपों ने राफेल मुद्दे पर मोदी सरकार को प्रभावित किया है।