May a good source be with you.

प्रधानमंत्री मोदी ने जल्दबाजी में राफ़ेल डील कर अपने चहेते उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया: सीताराम येचुरी

‘द हिंदू’ के एन राम द्वारा किए खुलासा पर प्रतिक्रिया देते हुए येचुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री राफ़ेल सौदे का विवरण साझा करने से डर रहे हैं.

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला में कहा है कि यह अब “शीशे की तरह साफ” है कि मोदी सरकार ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा की कीमत पर अपने पंसदीदा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए राफ़ेल सौदे को “बहुत जल्दबाजी में” संपन्न किया.

‘द हिंदू’ के एन राम ने खुलासा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा में 36 विमान खरीदने के फ़ैसले ने प्रत्येक विमान की कीमत 41 प्रतिशत तक बढ़ा दी है. इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए येचुरी ने कहा कि  प्रधानमंत्री इस तथ्य को छिपाने के लिए सौदे के विवरण साझा करने से डर रहे हैं.

येचुरी ने कहा कि हम लंबे समय से राफ़ेल घोटाले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) जांच की मांग कर रहे हैं, सिर्फ जेपीसी सभी आधिकारिक दस्तावेजों के माध्यम से राफ़ेल घोटाले की जांच कर सकती है. लेकिन मोदी सरकार इन तथ्यों के कारण इसे रोकना चाहती है जो अब सामने आए हैं.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने अमीर व्यापारियों को लाभ पहुंचाया, अनिल अंबानी की कंपनी को विमान बनाने का कोई अनुभव नहीं था फिर भी उन्हें भारतीय सरकारी खजाने से भारी कीमत पर कॉन्ट्रैक्ट मिला.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+