May a good source be with you.

राफ़ेल की फाइल ग़ायब, मायावती बोली- सत्यानाश! यह कैसी चौकीदारी कर रही मोदी सरकार

मायावती ने कहा कि अब विचार करना पड़ेगा कि क्या देश की सुरक्षा वाकई सुरक्षित हाथों में है.

राफ़ेल सौदे से जुड़ी जरूरी दस्तावेजों के गायब होने के खुलासे के बाद विपक्ष मोदी सरकार पर लगातार हमलावर है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी पेपर चोरी होने को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है. मायावती ने कहा कि रक्षा मंत्रायल से राफ़ेल के पेपर चोरी हो गए, मोदी सरकार यह कैसी चौकीदारी कर रही है.

मायावती ने ट्वीट कर लिखा कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चौंकाने वाला रहस्य का खुलासा किया है. रक्षा मंत्रालय से राफ़ेल विमान खरीद से संबंधित कागज चोरी हो गए हैं. सत्यानाश, मोदी सरकार द्वारा यह कैसी चौकीदारी है. उन्होंने आगे लिखा कि देश की सुरक्षा और देशहित क्या वाकई सुरक्षित हाथों में है इस पर विचार करना पड़ेगा.

https://twitter.com/Mayawati/status/1103507846061264901

ग़ौरतलब है कि केंद्र सरकार ने बीते बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि रक्षा मंत्रायल से राफ़ेल सौदे से जुड़े कागज चोरी चोरी हो गए हैं.

इसे भी पढ़ें- रक्षा मंत्रालय से चोरी हो गई राफ़ेल घोटाले की फ़ाइल, मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में रोया दु:खड़ा

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+