May a good source be with you.

सैनिकों का वेतन नहीं बढ़ रहा, लेकिन हथियारों की खरीद में घोटाला कर रही है मोदी सरकार: उद्धव ठाकरे ने PM मोदी पर कसा तंज़

राफ़ेल विमान सौदे को लेकर विपक्षी दलों के साथ अब भाजपा के गठबंधन सहयोगी दल भी घोटाले का आरोप लगा रहे हैं.

राफ़ेल सौदे में हुए कथित घोटाले को लेकर भाजपा की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. विरोधी के साथ-साथ अब उसके अपने गठबंधन के नेता ही निशाना साधने लगे हैं. शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मोदी सरकार पर तंज़ कसते हुए कहा है कि देश के सैनिकों को वेतन वृद्धि की ज़रुरत है, लेकिन उनका वेतन नहीं बढ़ाया जाता, इसके बदले नेता हथियारों की खरीद में घोटाला करते हैं.

उद्धव ठाकरे ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा, “एक कंपनी जिसके पास कोई अनुभव नहीं था उसे कॉन्ट्रैक्ट दिया गया. देश के सैनिकों को वेतन वृद्धि की ज़रुरत है जो वो उन्हें नहीं दे रहे हैं. लेकिन वो हथियारों की खरीदी में घोटाले करते हैं.”


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने फ्रांस के साथ 36 राफेल विमानों की खरीदी का सौदा किया था. इस सौदे को लेकर भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री मोदी लगातार विपक्ष के घेरे में हैं. ज्ञात हो कि इस सौदे में रिलायंस डिफेन्स को साझेदार बनाया गया था.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+