May a good source be with you.

पासवान जी इतना भी ज़मीर को जातिवादी भाजपाईन के यहां गिरवी मत रखिए, लालू जी ने आपलोगों को जीवनदान दिया है- राबड़ी देवी

2010 में लालू जी ने अपने कोटे में आपको राज्यसभा में MP बना ज़िंदा किया. तब दिल्ली में आप सरकारी आवास प्राप्त करने के लिए लालू जी के पैरों में गिर रहे थे.

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) नेता रामविलास पासवान पर जमकर निशाना साधा है. राबड़ी देवी ने कहा कि पासवान जी इतना भी ज़मीर को जातिवादी भाजपाईन के यहां गिरवी मत रखिए. लालू जी ने आप जैसे और नीतीश कुमार जैसे व्यक्तियों को जीवन दान दिया था.

राबड़ी देवी ने ट्वीट करते हुए कहा, “रामविलास जी कह रहे हैं लालू जी के करनी का फल भोग रहे हैं. ठीक ही बोले हैं…पासवान जैसे राजनीतिक रूप से ख़त्म आदमी को 2010 में लालू जी ने अपने कोटे में राज्यसभा में MP बना ज़िंदा किया. जो तब दिल्ली में मात्र सरकारी आवास प्राप्त करने के लिए लालू जी के पैरों में गिर रहे थे.”

राबड़ी देवी ने आगे कहा कि “पासवान जी इतना भी ज़मीर को जातिवादी भाजपाईन के यहां गिरवी मत रखिए. लालू जी ने आप जैसे और नीतीश कुमार जैसे व्यक्तियों को जीवनदान दिया है. और यह काम कोई बडे़ दिलवाला महापुरुष ही कर सकता है. आप जैसे के वश का यह है भी नहीं. लालू ऐसे ही नहीं बना जाता. कभी अलौली जाकर भी संभाल करिए.”

राबड़ी देवी यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे एक और ट्वीट किया और लिखा, “रामबिलास जी और नीतीश जी जैसे मौसमी वैज्ञानिक RSS की चाटुकारिता कर रहे हैं. कहीं भी फंसते हैं तो लालू नाम की चालीसा का जाप करने में लग जाते है. मोदी, नीतीश, रामविलास जैसे सब लोग मिलकर लालू जी को नहीं झुका पाए तो अब 29 बरस के बेटा तेजस्वी के पीछे पड़ गया है. जनता इनको दौड़ाएगी..”

बता दें कि राबड़ी देवी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव दिखती हैं. रोज़ाना वो किसी न किसी मुद्दे पर अपना और अपनी पार्टी का पक्ष रखते नज़र आती हैं.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+