May a good source be with you.

पिछले चुनाव के रोज़गार के वादों का क्या हुआ, बताएं मोदी और नीतीश जी- राबड़ी देवी

“मोदी-नीतीश के शासन में सबसे ज़्यादा युवा बेरोज़गार, किसान बेहाल, महिला अत्याचार और उत्पीड़न के शिकार हैं.”

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने रोज़गार को लेकर मोदी और नीतीश की जोड़ी पर करारा हमला किया है. राबड़ी देवी ने कहा कि हर सभा में मोदी और नीतीश यह कहते हैं कि इतना आंतकी को मारे. लेकिन ये नहीं बताते की पिछला चुनाव में रोज़गार को लेकर जो घोषणा किए उसका क्या हुआ. यहां युवा रोज़गार के लिए दर-दर के ठोकर खा रहे हैं.

राबड़ी ने ट्वीट करते हुए कहा, “मोदी हरेक सभा में बोलते हैं कि इतना आदमी को मारे. बाकी ये नहीं बता रहे हैं कि पिछले चुनाव में रोजी-रोटी और रोज़गार के लिए जो वादा किया था उसका क्या हुआ. यहां रोज़गार के लिए युवा दर-दर ठोकर खा रहे हैं. कोई भी देश तब ही खुशहाल होता है जब उस देश का के युवा को रोज़गार और किसान को सम्मान मिलता है.”

राबड़ी देवी ने एक और ट्वीट के ज़रिए एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा, “मोदी-नीतीश के शासन में सबसे ज़्यादा युवा बेरोज़गार, किसान बेहाल, महिला अत्याचार और उत्पीड़न के शिकार हैं. किसी भी वर्ग के लिए यह सरकार कोई काम नहीं की है. सिर्फ़ जुमलेबाजी से जनता को ठगने का काम की है. इस बार जनता के इनके जुमला में नहीं आएगी और महागठबंध को वोट डालेगी.”

बता दें कि चुनावी मौसम में राजद के तरफ़ राबड़ी देवी सोशल मीडिया पर लगातार मोर्चा संभाली हुई हैं. पूर्व मुख्यमंत्री हर दिन किसी न किसी मुद्दे पर एनडीए सरकार को घेरते नज़र आती हैं.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+