May a good source be with you.

मोदी-नीतीश ने जनता को लूटा, महाभारत के संजय का काम कर रहे राहुल गांधी और तेजस्वी: राबड़ी देवी

राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार और सुशील मोदी ने सृजन घोटाले, शौचालय, नल-जल और छात्रवृत्ति सहित 36 घोटाले किए हैं.

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल की नेता राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी पर एक साथ निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार की सरकार ने अभी तक 36 घोटाले किए हैं.

ट्विटर पर राबड़ी देवी ने लिखा है कि नीतीश कुमार और सुशील मोदी ने जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा सृजन घोटाले, शौचालय, नल-जल और छात्रवृत्ति सहित 36 घोटाले किए हैं. पांच चरणों के चुनाव में जनता ने अपना दम-खम दिखा दिया है, जिससे नीतीश-मोदी की जोड़ी तिलमिला गई है. राबड़ी देवी ने कहा है कि अगले चरण के चुनाव में इनकी हालत और भी बुरी होने वाली है.

इसके अलावे एक अन्य ट्वीट में राबड़ी देवी ने कहा है कि महाभारत काल में जिस तरह संजय, धृतराष्ट्र को हर समय लड़ाई का आंखों देखा हाल बता रहे थे, उसी तरह राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जनता की हालत बता रहे हैं. नरेन्द्र मोदी ने अपने कार्यकाल का साढ़े चार साल विदेशों में बिताए हैं. उसी तरह नीतीश कुमार ने 13-14 सालों में किसान-मजदूर, युवा और महिला को प्रताड़ित करने में अपनी ऊर्जा व्यर्थ में बर्बाद किया है.

बता दें कि बिहार में  कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, उपेन्द्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी का महागठबंधन भाजपा और जेडीयू से मुकाबला कर रहा है. आम चुनाव के पांच चरण बीत चुके हैं. वोटों की गिनती 23 मई को होनी है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+