राबड़ी देवी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर घिरे आजतक के पत्रकार निशांत चतुर्वेदी, सोशल मीडिया पर लोगों ने लताड़ा
निशांत चतुर्वेदी ने राबड़ी देवी मजाक उड़ाते हुए कहा था, “अच्छा जी राबड़ी देवी जी भी ट्वीट करती है. कोई इनसे बोले कि ये बस तीन बार ट्विटर बोलकर बता दें.”
बिहार के पूर्व महिला मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी के ट्विटर अकाउंट को लेकर उपहास उड़ाने वाले आज तक के पत्रकार निशांत चतुर्वेदी खुद ही सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं. राबड़ी देवी के बेटे तेजस्वी यादव ने न्यूज़चैनल के मुख्य संपादक और समाचार संपादक को टैग कर सवाल किया कि क्या आप भी इस प्रकार की टिप्पणी का समर्थन करते हैं?
तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए कहा, “प्रिय अरुण पुरी जी, क्या आप भी अपने संपादक के वर्गभेद, नस्लवादी, विदेशी द्वेषी और जातिवादी टिप्पणी का समर्थन करते हैं? आप नहीं सोचते कि उन्हें इसके लिए माफ़ी मांगना चाहिए? क्या वास्तव में आपके संगठन में ग़लत पूर्वाग्रही लोग काम करते हैं?
Dear @aroonpurie ji, Do you really endorse the classist, racist, xenophobe and casteist remark by your editor? Don’t you think he must apologise for it?@supriyapd Do you really have such unfairly prejudiced people working in your organisation @aajtak ? https://t.co/cvpG0Ph6Bg
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 2, 2019
हालांकि इस पर सफ़ाई देते हुए पत्रकार निशांत चतुर्वेदी ने ट्वीट किया, “प्रिय तेजस्वी जी, मेरी आपकी या किसी की भी माँ का अनादर करने का कोई इरादा नहीं था, मुझे आश्चर्य है कि लोगों ने एक माँ, महिला के अपमान के लिए एक ट्वीट को गलत तरीके से बताने में इतना समय व्यतीत कर दिया, जबकि उसमें एक जातिगत कोण भी नहीं पाया. ईमानदारी से माफी माँगता हूँ लेकिन कृपया गलत व्याख्या न करें.”
Dear @yadavtejashwi ji,i had no intent to disrespect your or anyones mother,I m rather surprised that people r spending so much time on misinterpreting a tweet to the disrespect of a mother,lady or even finding a caste angle in it.Sincere apologize but please do not misinterpret
— Nishant Chaturvedi 🇮🇳 (@nishantchat) May 3, 2019
इस पर तेजस्वी ने फिर पलटवार करते हुए कहा, “तो एक पूर्व सीएम से एक शब्द का उच्चारण करवाने के लिए आपने अपना इतना कीमती समय खर्च किया, इसके लिए आपको क्या प्रेरित किया? क्या आपने कभी अपने वेतन मास्टर की पार्टी के किसी उच्च कुलीन राजनीतिज्ञ से पूछा है जो मेरी मां से कम शिक्षित है इस एक शब्द के उच्चारण में? यह आपके नस्लवादी, जातिवादी और वर्गवादी मानसिकता को दर्शाता है.”
So what motivated you to spend your precious time in asking a former CM to pronounce a word? Have you ever asked any elite upper caste politician from ur pay master’s party who are less educated then my mother to pronounce a word? It reflects ur casteist,racist & classist mindset https://t.co/7O4sM4JmwL
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 3, 2019
मामला यहीं नहीं रुका मीसा भारती ने भी इसे लेकर पत्रकार पर हमला बोला. मीसा ने तंज कसते हुए एक कहा, “सामाजिक न्याय की क्या आवश्यकता है वह मनुस्ट्रीम मीडिया के ऐसे पूर्वाग्रह ग्रसित ज़हर बुझे फुफकार से ही साफ हो जाता है!”
सामाजिक न्याय की क्या आवश्यकता है वह मनुस्ट्रीम मीडिया के ऐसे पूर्वाग्रह ग्रसित ज़हर बुझे फुफकार से ही साफ हो जाता है! https://t.co/Y2jvtC4Qre
— Dr. Misa Bharti – विजयी पाटलिपुत्र! ✌️ (@MisaBharti) May 3, 2019
फिर राजद नेता व राज्य सभा सांसद मनोज झा ने भी निशांत चतुर्वेदी के ट्वीट पर रिप्लाई देते हुए कहा कि “कल राबड़ी देवी पर अशोभनीय/अवांछित/अमर्यादित टिप्पणी करने वाले आजतक के चतुर्वेदी ‘नामधारी’ संपादक निशांत चतुर्वेदी के बारे में एक मित्र ने कहा कि ये ‘मैनस्ट्रीम मीडिया’ से ज़्यादा ‘मनुस्ट्रीम’ वाले हैं. चतुर्वेदी ने वो उगल दिया जो सब के अंदर घर कर के बैठा है.”
कल @RabriDeviRJD ji पर अशोभनीय/अवांछित/अमर्यादित टिप्पणी करने वाले आजतक के चतुर्वेदी 'नामधारी' संपादक @nishantchat के बारे में एक मित्र ने कहा कि ये 'मैनस्ट्रीम मीडिया' से ज़्यादा 'मनुस्ट्रीम' वाले हैं।चतुर्वेदी ने वो उगल दिया जो सब के अंदर घर कर के बैठा है।
— Manoj Kumar Jha (@manojkjhadu) May 3, 2019
बता दें कि गुरुवार को एक ट्वीट में राबड़ी देवी ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा था, “मुजफ़्फरपुर में लोगों ने मोदी से पूछा कि लीची कैसे खाते हैं, लेकिन मोदी इसका जवाब नहीं दे पाए क्योंकि यह सवाल पहले से निर्धारित नहीं था.”
इस पर आज तक संपादक निशांत चतुर्वेदी ने राबड़ी देवी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा था कि “अच्छा जी राबड़ी देवी जी भी ट्वीट करती है. कोई इनसे बोले कि ये बस तीन बार ट्विटर बोलकर बता दें.” इसके बाद यह मामला गरमा गया और सोशल मीडिया पर लोगों ने निशांत चतुर्वेदी की खूब फ़जीहत की.