हार देख कर बौखला गया है गुजराती जोड़ा, मोदीजी की भाषा स्तरहीन: राबड़ी देवी ने PM मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना
राबड़ी देवी ने कहा, “जो आदमी पत्रकार और जज को रातों-रात उठवा देता हो, उसका मन और विचार कैसा होगा यह विचारणीय विषय है.”
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि जो आदमी पत्रकार और जज को रातों-रात उठवा देता हो, उसका मन और विचार कैसा होगा यह विचारणीय विषय है.
ट्विटर पर राबड़ी देवी ने लिखा है, “जो आदमी पत्रकार और जज को रातों-रात उठवा देता हो, उसका मन और विचार कैसा होगा यह विचारणीय विषय है. ये ख़ूँख़ार और ज़हरीली मानसिकता के लोग हैं. बिहार आकर भाषण बांच रहे लोग जल्लाद है जल्लाद हैं. पीएम की स्तरहीन भाषा टिप्पणी करने लायक भी नहीं है. हार देख गुजराती जोड़ा बौखला गया है.”
जो आदमी पत्रकार और जज को रातों-रात उठवा देता हो, उसका मन और विचार कैसा होगा यह विचारणीय विषय है। ये ख़ूँख़ार और ज़हरीली मानसिकता के लोग है। बिहार आकर भाषण बाँच रहे लोग जल्लाद है जल्लाद है। पीएम की स्तरहीन भाषा टिप्पणी करने लायक भी नहीं है। हार देख गुजराती जोड़ा बौखला गया है।
— Rabri Devi (@RabriDeviRJD) May 8, 2019
लोकसभा चुनाव में बिहार में राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, उपेन्द्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और मुकेश सहनी की वीआईपी के गठबंधन का मुकाबला भाजपा-जदयू और लोजपा के गठबंधन से है.