नीतीश के पैरों तले खिसक चुकी है ज़मीन, जनता जान चुकी है इनकी सच्चाई: राबड़ी देवी
राबड़ी देवी ने भाजपा और जदयू गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि वे एक साथ बैठकर जनता को ठगने का तरीका सोच रहे हैं.
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है. भाजपा और जदयू के गठबंधन पर निशाना साधते हुए राबड़ी देवी ने कहा है कि जो लोग एक साथ खाना नहीं खा सकते थे, वे अब एक साथ बैठकर जनता को ठगने का उपाय सोच रहे हैं.
ट्विटर पर राबड़ी देवी ने भोजपुरी में लिखा है, “जवन एक साथ खाना ना खा सकल उ गलबहिया कर एक मंच पर बईठ के जनता के ठगे के उपाय कर रहल बा. नीतीश जी विकास के बात नईखन करत. मिसाइल के ज़माने में तीर वाले बाबा एतना हताश हो गईल बाड़न की अभि तक घोषणा-पत्र जारी ना कईलन.”यानि “जो एक साथ कभी खाना नहीं खा सके वो आज एक मंच पर बैठकर जनता को ठगने का विचार कर रहे हैं. नीतीश जी अब विकास की बात नहीं कर रहे हैं. मिसाइल के ज़माने में तीर वाले बाबा इतना हताश हो गए हैं कि अभी तक घोषणापत्र भी जारी नहीं किया है.”
जनता नीतीश के बढ़िया से पहचान लेले बा। काठ के हाड़ी चुलहा पे बार-बार ना चढ़े ला। इनकर पैर के निचे से जमीन खिसक गईल बा। अब अपन माथा नोचला से कौनो फाईदा नईखे नीतीश जी। जनता तोहार सब सच्चाई जान गईल बा।
— Rabri Devi (@RabriDeviRJD) April 25, 2019
एक अन्य ट्वीट में राबड़ी देवी ने लिखा है कि जनता ने नीतीश जी को बढ़िया से पहचान लिया है. काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती. इनके पैरों तले ज़मीन खिसक चुकी है. राबड़ी देवी का कहना है कि जनता नीतीश जी की सच्चाई जान चुकी है.
जवन एक साथ खाना ना खा सकल उ गलबहिया कर एक मंच पर बईठ के जनता के ठगे के उपाय कर रहल बा। नीतीश जी विकास के बात नईखन करत। मिसाइल के ज़माने में तीर वाले बाबा एतना हताश हो गईल बाड़न की अभि तक घोषणा-पत्र जारी ना कईलन।
— Rabri Devi (@RabriDeviRJD) April 25, 2019