एक तरफ़ जहां पूरा देश गमगीन है तो भाजपा सांसद प्रयागराज में ठुमके लगा रहे हैं
मोदी के राज में देश के बहादुर जवानों शहिद हो रहे है. ओर इनके तड़ीपार अध्यक्ष अमित शाह राम मंदिर कि बातें कर रहे है.
एक तरफ़ जहां पूरा देश अपने बहादूर जवानों के शहादत के लिए गमगिन था वहीं दूसरे तरफ़ भाजपा सांसद मनोज तिवारी नाचने गाने में व्यस्त थे. बीती रात भाजपा सांसद प्रयागराज के एक रंगारंग कार्यक्रम में सम्मिलित दिखें.
ग़ौरतलब है कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद कई नेताओं ने अपने प्रेस कॉन्फ़्रेस और जन सभाएं रद्द कर दी थी. लेकिन तिवारी इसके बावजूद कार्यक्रम में गाना गाते दिखें. सांसद के इस रवैए को लेकर ट्विटर पर उन्हें काफ़ी ट्रोल किया जा रहा है.
@taukeebsheikh04 नाम के एक ट्विटर हैंडल ने एक ट्वीट में लिखा कि “देश के जवान शहीद हो गए और भाजपाई मनोज तिवारी और रवि किशन नाच गाने में व्यस्त हैं … वाह रे राष्ट्रवादी पार्टी … थू”
देश के जवान शहीद हो गए और भाजपाई मनोज तिवारी और रवि किशन नाच गाने में व्यस्त हैं …
वाह रे राष्ट्रवादी पार्टी …
थू है#अंधभक्त @poojashukla04 @nehalahmadne pic.twitter.com/Y7XUMjoaeS— SHEIKH TAUKEEB07 (@taukeebsheikh04) February 15, 2019
एक ट्विटर यूजर इस घटना के लिए मोदी सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुए लिखता है कि “56 ईंच अब 0 ईंच हो गया है. मोदी के राज में देश के बहादुर जवानों शहिद हो रहे है. ओर इनके तड़ीपार अध्यक्ष अमित शाह राम मंदिर कि बातें कर रहे है. एवम् उनके सांसद मनोज तिवारी प्रयागराज में ठुमके लगा रहे है.”
https://twitter.com/Akash_kumar_bsp/status/1096267827584135168
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने सीआरपीएफ़ के जत्थे पर हमला कर दिया. इसमें कम से कम 44 जवानों की मौत हो गई है. कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.