शर्मनाक: पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की शोक सभा में हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों ने लगाए हंसी-ठहाके
हिंदू युवा वाहिनी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्थापित किया गया है.
पुलवामा में आतंकवादी हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने पर जहां एक और पूरा देश शोक में डूबा हुआ है. वहीं दूसरी तरफ दक्षिणपंथी संगठन हिंदू युवा वाहिनी के सदस्य उत्तर प्रदेश के गोंडा में शहीदों के लिए आयोजित श्रध्दांजलि सभा के दौरान हंसी-ठहाके लगाते हुए दिखाई दिए.
उत्तर प्रदेश.ओआरजी समाचार द्वारा साझा किए गए एक विडियो में, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्थापित संगठन के कई सदस्यों को हंसते हुए देखा जा सकता है. हालांकि उनसे कुछ मिनटों के लिए मौन धारण कर अपनी संवेदना व्यक्त करने की उम्मीद की जा रही थी. लेकिन हिंदू युवा वाहिनी के सदस्य संवेदना व्यक्त करने के स्थान पर खुलेआम हंसी-मजाक करते हुए श्रध्दांजलि सभा में शामिल हुए.
#गोंडा : हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं का मजाक, श्रद्धांजलि के दौरान जमकर लगाए ठहाके, पुलवामा शहीदों के लिए हुई थी श्रद्धांजलि सभा. pic.twitter.com/Q1uBCouNLy
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) February 15, 2019
ज्ञात हो कि बीते गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने सीआरपीएफ काफिले पर विस्फोटक से लदी कार से हमला कर दिया था. जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे जबकि कई अन्य जवान घायल हो गए.