May a good source be with you.

पुलवामा हमला: AMU प्रशासन ने कश्मीरी विद्यार्थियों को दी परिसर से बाहर न जाने की सलाह

प्रोफेसर मोहसिन खान ने बताया कि परिसर में किसी भी तरह की आपत्तिजनक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद यहां जगह-जगह हो रहे विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) ने अपने कश्मीरी विद्यार्थियों को परिसर से बाहर नहीं जाने की सलाह दी है.

एएमयू के प्राक्टर प्रोफेसर मोहसिन खान ने रविवार को बताया कि शहर में जगह-जगह हो रहे विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर विश्वविद्यालय के कश्मीरी विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे फिलहाल परिसर से बाहर नहीं जाएं.

उन्होंने बताया विश्वविद्यालय प्रशासन परिसर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है. खासकर सोशल मीडिया पर बेहद भड़काऊ संदेश प्रसारित किये जाने पर विशेष एहतियात बरती जा रही है.

खान ने बताया कि परिसर में किसी भी तरह की आपत्तिजनक गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

उन्होंने बताया पुलवामा आतंकवादी हमले को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट करने वाले कश्मीरी छात्र स्नातक के छात्र बसीन हिलाल को निलंबित कर दिया गया है. इसके अलावा उसके खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा भी दर्ज कराया गया है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+