न्यूनतम आय योजना गरीबी पर सबसे बड़ा वार साबित होगी- प्रियंका गांधी
कांग्रेस पार्टी द्वारा सत्ता में आने पर न्यूनतम आय योजना ‘न्याय’ की शुरुआत करने की बात कही गई है, जिसके अंदर सबसे गरीब 20% परिवारों को गरीबी से बाहर निकालने के लिए हर साल 72,000 रुपए दिए जाएंगे.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने न्यूनतम आय योजना को गरीबी पर सबसे बड़ा वार बताया है. उन्होंने कहा कि इस योजना से सबको न्याय और सबको सम्मान मिलेगा.
प्रियंका ने एक ट्वीट कर कहा कि, “गरीबी पर सबसे बड़ा वार होने जा रहा हैं. कांग्रेस पार्टी न्यूनतम आय योजना न्याय लेकर आई है. देश के सबसे गरीब 20% परिवारों को गरीबी से बाहर निकालने के लिए हम हर साल 72,000 रुपए देने जा रहे हैं. सबको न्याय सबको सम्मान.”
गरीबी पर सबसे बड़ा वार होने जा रहा हैं। कांग्रेस पार्टी न्यूनतम आय योजना- न्याय- लेकर आई है।
देश के सबसे गरीब 20% परिवारों को गरीबी से बाहर निकालने के लिए हम हर साल 72,000 रुपए देने जा रहे हैं।
सबको न्याय सबको सम्मान।#NyayForIndia
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 25, 2019
दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को न्यूनतम आय योजना का वादा किया. उन्होंने कहा है कि “यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो देश के 20 फीसदी गरीबों को हर साल 72 हज़ार रूपये सलाना देगी.”
चुनाव से देश के लोगों का दिल जीतने के लिए कांग्रेस पार्टी की इस योजना को मास्टरस्ट्रोक भी कह सकते हैं. साथ ही यह योजना बीजेपी के 10 फीसदी सवर्ण आरक्षण को भी कड़ी टक्कर देने वाली है.