May a good source be with you.

राहुल गांधी के नामांकन के बाद बोलीं प्रियंका- वायनाड वालो! मेरे साहसी भाई का ख़्याल रखना

प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा, “मेरा भाई, मेरा सच्चा दोस्त और सबसे साहसी आदमी जिसे मैं जानती हूं.”

राहुल गांधी के वायनाड सीट से नामांकन दाख़िल करने के बाद प्रियंका गांधी ने अपने भाई की खुलकर तारीफ़ की है. प्रियंका ने वायनाड के लोगों से अपील की है कि वे उनके भाई का ख़्याल रखें.

प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा, “मेरा भाई, मेरा सच्चा दोस्त और सबसे साहसी आदमी जिसे मैं जानती हूं. वायनाड वालों, आप उनका ख्याल रखना. वो आपकी नज़रें नीची नहीं होने देंगे.”

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज केरल के वायनाड सीट के लिए चुनावी नामांकन करवाया. उसके बाद भाई-बहन साथ ही एक खुले वाहन में रोड शो भी किया. रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पडा.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+