May a good source be with you.

धन्नासेठों का लाखों करोड़ रुपए माफ़ कर देने वाली सरकार किसानों को कर्ज़ न चुका पाने पर मुक़दमे की धमकी देती है- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि किसानों के साथ यह अन्याय खत्म होगा और अब न्याय होगा.

कांग्रेस की महासचिव और पूर्वांचल के प्रभारी प्रियंका गांधी ने किसानों को बैंकों द्वारा दिए जा रहे कर्जे को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. प्रियंका ने कहा कि किसानों के कर्ज पर ब्याज लगते पैसे लाखों में पहुंच गए, लेकिन देश के धन्नासेठों का लाखों करोड़ रुपए के कर्जे माफ़ कर दिए जाते हैं. अब यह अन्याय खत्म होगा. अब न्याय होगा.

दरअसल, प्रियंका गांधी एक अख़बार की ख़बर को ट्वीट किया है. ख़बर में कर्ज अदायगी को लेकर किसानों को बैंकों द्वारा नोटिस जारी किया गया है.

ख़बर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, “ये अन्याय और किसानों की पीड़ा देखिए. 40 हजार का कर्ज, ब्याज लगते-लगते 1 लाख हो गया. देश के धन्नासेठों का 5.5 लाख करोड़ कर्जा ये सरकार चुटकी में माफ कर देती है. मगर किसानों को कर्ज न चुका पाने पर मुकदमे की धमकी देती है. ये अन्याय खत्म होगा. अब होगा न्याय.”

बता दें कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया है कि यदि हमारी सरकार बनी तो कर्ज नहीं चुकाने की स्थिति में किसानों पर मुक़दमे दर्ज नहीं होंगे.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+