May a good source be with you.

लंबे समय के लिए नुक़सान पहुंचाती है हिंसा: अपने पहले ट्वीट में प्रियंका गांधी ने साझा किए महात्मा गांधी के विचार

प्रियंका गांधी ने गुजरात में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि जागरूकता ही सबसे बड़ी देशभक्ति है.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर आने के बाद मंगलवार को अपना पहला ट्वीट किया है. अपने इस ट्वीट में प्रियंका गांधी ने महात्मा गांधी के एक विचार को साझा किया है, जिसमें हिंसा के दुष्परिणाम बताए गए हैं.

प्रियंका गांधी ने महात्मा गांधी के जो विचार साझा किए हैं, उसमें गांधी जी ने लिखा है, “मैं हिंसा का विरोध इसलिए करता हूं क्योंकि हिंसा में जो कुछ भी अच्छाई दिखती है, वह अल्पकालिक है, लेकिन इसका नुक़सान लंबे समय के लिए और पूर्णकालिक होता है.”

बीते मंगलवार को प्रियंका गांधी ने गुजरात में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि जागरूकता ही सबसे बड़ी देशभक्ति है. उन्होंने कहा था कि आने वाले चुनावों में हमें अपने असल मुद्दों पर नेताओं की बात सुननी चाहिए और उसी आधार पर अपना वोट डालना चाहिए.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+