हर ग़रीब परिवार को “न्याय” देगी कांग्रेस, प्रियंका गांधी ने न्यूनतम आय योजना का किया नामकरण
इस योजना के तहत कांग्रेस ने 2019 में सरकार बनने के बाद हर ग़रीब परिवार को न्यूनतम आमदनी देने का वादा किया है.
कांग्रेस पार्टी ने आम चुनाव 2019 में अपनी महत्वाकांक्षी योजना, जिसके तहत हर ग़रीब परिवार को न्यूनतम आय देने की बात हो रही है, का नामकरण कर दिया है. इस योजना का नाम “न्याय (न्यूनतम आय योजना)” रखा गया है. यह नाम कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सुझाए हैं. एक वरिष्ठ पत्रकार ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है.
गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में यह नाम प्रियंका गांधी ने सुझाया है. आम चुनाव में इस योजना को लेकर कांग्रेस पार्टी चुनाव मैदान में उतरी है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी घोषणा के मुताबिक हर ग़रीब परिवार को 2019 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हर महीने पैसे दिए जाएंगे.
At the Congress Working Committee meeting in Ahmedabad today, party general secretary @priyankagandhi suggested the acronym NYAY, or Nyuntam Aay Yojana, to implement minimum income guarantee for the poorest of the poor.
— Archis Mohan अर्चिस (@ArchisMohan) March 12, 2019
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई दिग्गज कांग्रेसी नेता मौजूद रहे.