66 फीसदी लोगों का मानना, पीएम मोदी को टक्कर दे सकती हैं प्रियंका गांधी
‘टाइम्स नाउ’ के ट्विटर हैंडल पर सवाल किया गया कि ‘क्या प्रियंका गांधी पीएम मोदी की अपील का मुकाबला कर सकती हैं?’ इसके जवाब में 66% लोगों ने हां कहा.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी की राजनीति में औपचारिक तौर पर एंट्री होते ही चारों तरफ खलबली मच गई है. प्रियंका गांधी को सीधे तौर पर पीएम मोदी के लिए चुनौती माना जा रहा है. 66 फीसदी लोगों का मानना है कि प्रियंका गांधी, पीएम मोदी को कड़ी टक्कर दे सकती है.
दरअसल, ‘टाइम्स नाउ’ के ट्विटर हैंडल पर सवाल किया गया कि ‘क्या प्रियंका गांधी पीएम मोदी की अपील का मुकाबला कर सकती हैं?’ इसके जवाब में 66% लोगों ने हां कहा.
#PriyankaEntersPolitics Can Priyanka Gandhi counter PM Modi's appeal?
— TIMES NOW (@TimesNow) January 23, 2019
जबकि 34% ने ना कहा. यानी कि सिर्फ 34 फीसदी लोगों ने माना कि प्रियंका पीएम मोदी का मुकाबला नहीं कर सकती हैं, जबकि 66 फीसदी ने माना कि वह पीएम मोदी को टक्कर दे सकती है.
बता दें कि राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव नियुक्त करके उन्हें पूर्वी उत्तरप्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है. वहीं कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता एवं महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिम उत्तरप्रदेश का प्रभारी बनाया है.