May a good source be with you.

प्रियंका गांधी की आवाज़ में जन-जन तक पहुंच रही कांग्रेस, “न्याय” योजना के प्रचार के लिए पार्टी ने शुरू की मुहिम

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का एक ऑडियो संदेश जारी किया गया है.

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव में जन-जन तक पहुंचने के लिए एक नई पहल शुरू की है. पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की आवाज़ में न्याय योजना को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का एक ऑडियो संदेश जारी किया गया है, जिसमें प्रियंका ‘न्याय’ योजना से होने वाले फायदों को गिना रही हैं और इस योजना को महिलाओं तक पहुंचाने की अपील कर रही हैं.

प्रियंका गांधी ने अपने इस ऑडियो संदेश में कहा है, “नमस्कार, मैं प्रियंका बोल रही हूं. आप सब को मालूम होगा कि कांग्रेस पार्टी की नयी घोषणा पत्र में एक योजना है, जिसका नाम है ‘न्याय’. इस योजना के तहत हर ग़रीब परिवार को 72 हज़ार रुपए सालाना मिलेंगे और सबसे बढ़िया बात यह है कि यह पैसा सीधे घर की महिला के खाते में जाएंगे. ऐसे में आपकी एक बड़ी ज़िम्मेदारी है कि घर-घर में जाइए. हर परिवार को ‘न्याय’ के बारे में बताइए और ख़ास तौर से अपने बहनों को बताइए कि इस योजना से उनका कितना लाभ होगा.”

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने अपने मेनिफ़ेस्टो में ग़रीब जनता, युवाओं और किसानों को लेकर कई योजनाएं लागू करने की घोषणा की है, जिसे लेकर पार्टी चुनाव मैदान में उतरी है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+