मोदी सरकार पर प्रियंका गांधी का तंज- जम्मू-कश्मीर को देखकर लगता है कि मोदी RSS के विचारों का सम्मान नहीं करते
आरक्षण पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के ‘सौहार्द्रपूर्ण माहौल में चर्चा’ की बात पर प्रियंका गांधी की यह टिप्पणी आई है.
आरक्षण पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के ‘सौहार्द्रपूर्ण माहौल में चर्चा’ वाले बयान को लेकर प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसा है. प्रियंका ने इस संदर्भ में एक ट्वीट करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को देखकर लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार आरएसएस के विचारों का सम्मान नहीं करती है.
ट्वीट में प्रियंका गांधी ने लिखा, “तो आरआरएस ने घोषणा कर दी है कि समाज में सभी मुद्दों का समाधान दोस्ताना संवाद के माध्यम से होना चाहिए?”
उन्होंने आगे लिखा, ” मुझे लगता है कि या तो मोदी जी और उनकी सरकार आरएसएस के विचारों का सम्मान नहीं करते या फिर या फिर यह नहीं मानते हैं कि जम्मू-कश्मीर में कोई मुद्दा है.”
So the RSS has declared in a tweet that all “issues in the society” should be resolved through cordial dialogue?
I suppose either Modiji and his government no longer respect the RSS’s views or they don’t believe that there is an “issue” in Jammu and Kashmir. Interesting….— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 19, 2019
बता दें कि आरक्षण को लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा था कि आरक्षण के पक्ष और विपक्ष दोनों को सौहार्द्रपूर्ण माहौल में चर्चा करना चाहिए. इस बयान के बाद सियासी घमासान मच गया. कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने संघ प्रमुख के बयानों की कड़ी निंदी की. बाद में अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार को इस मामले में सफाई देनी पड़ी.