जनता पर महंगाई का चाबुक चला रही है BJP सरकार: प्रियंका गांधी
भयानक मंदी के बीच योगी सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 2.35 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 98 पैसे की बढ़ोतरी की है.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बढ़ती महंगाई को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीति एक तरफ से आर्थिक तबाही ला रही है और दूसरी तरफ जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है.
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “भाजपा सरकार एक तरफ अपनी नीतियों से आर्थिक तबाही लाती है, व्यापार नष्ट करती है दूसरी तरफ जनता पर महंगाई का चाबुक चलाती है.“
उन्होंने आगे लिखा, “आम जनता दिन-रात राह देख रही है कि इस भयानक मंदी से राहत कब मिलेगी? नौकरियों का खत्म होना कब रुकेगा?”
आम जनता दिन-रात राह देख रही है कि इस भयानक मंदी से राहत कब मिलेगी? नौकरियों का खत्म होना कब रुकेगा?
भाजपा सरकार एक तरफ अपनी नीतियाँ से आर्थिक तबाही लाती है, व्यापार नष्ट करती है दूसरी तरफ जनता पर महँगाई का चाबुक चलाती है।#बढ़ेदामवापसलो#BJPFuelLoothttps://t.co/Adx4ESr9Fb
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 20, 2019
बता दें कि योगी सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है. जिसके बाद राज्य में पेट्रोल की कीमत में 2.35 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 98 पैसे की बढ़ गई है.
इसे भी पढ़ें- मोदी सरकार पर प्रियंका गांधी का तंज- जम्मू-कश्मीर को देखकर लगता है कि मोदी RSS के विचारों का सम्मान नहीं करते