फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं, नौकरियां खत्म हो रही हैं, लेकिन भाजपा सरकार के लोगों का मुंह नहीं खुल रहा, क्यों? – प्रियंका गांधी
“आखिर देश में इस भयंकर मंदी के लिए कौन ज़िम्मेदार है?”
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अर्थव्यवस्था में मंदी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि भयंकर मंदी पर सरकार की चुप्पी खतरनाक है.
कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट कर कहा, “कंपनियों का काम चौपट है लोगों को काम से निकाला जा रहा है. भाजपा सरकार मौन है. सरकार की घोर चुप्पी खतरनाक है.”
सरकार की घोर चुप्पी खतरनाक है।कम्पनियों का काम चौपट है। लोगों को काम से निकाला जा रहा है, भाजपा सरकार मौन है।
आखिर देश में इस भयंकर मंदी का जिम्मेदार कौन है? pic.twitter.com/BfbEuMIAXV
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 19, 2019
प्रियंका गांधी ने सवाल करते हुए पूछा, “आखिर देश में इस भयंकर मंदी के लिए कौन ज़िम्मेदार है?” उन्होंने ट्विटर पर ऑटो सेक्टर में आई मंदी से जुड़ी कुछ खबरों की तस्वीरें भी साझा कीं.
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “देश का आम नागरिक भाजपा सरकार के शीर्ष नेताओं से, वित्त मंत्री से इस भयंकर मंदी पर भी कुछ सुनना चाहता है. फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं, नौकरियां खत्म हो रही हैं, लेकिन सरकार के लोगों का मुँह नहीं खुल रहा. क्यों?”
देश का आम नागरिक भाजपा सरकार के शीर्ष नेताओं से, वित्त मंत्री से इस भयंकर मंदी पर भी कुछ सुनना चाहता है।
फैक्ट्रियाँ बंद हो रही हैं, नौकरियाँ खत्म हो रही हैं, लेकिन सरकार के लोगों का मुँह नहीं खुल रहा। क्यों?https://t.co/msjn7PvMQm
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 17, 2019
ग़ौरतलब है कि पिछले कुछ समय से वाहनों की बिक्री में काफी गिरावट दर्ज की गई है और ऑटो क्षेत्र में 10 लाख से अधिक लोगों की नौकरी जाने का खतरा मंडरा रहा है. वहीं कई कंपनियों ने कर्मचारियों की छंटनी भी शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ें- आर्थिक रुप से फ़ेल सरकार अपनी राजनीतिक सफ़लताओं में मस्त है: रवीश कुमार