ग़रीब किसानों की नहीं, अमीरों के घर की रखवाली करते हैं चौकीदार: प्रियंका गांधी ने PM मोदी पर कसा तंज
मुझे एक किसान भाई ने कहा कि देखिए चौकीदार तो अमीरों के होते हैं.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के “मैं भी चौकीदार” कैंपेन पर तंज कसा है. प्रियंका गांधी ने कहा है कि एक किसान ने उनसे कहा कि ग़रीब किसान तो अपनी चौकीदारी खुद कर लेता है, चौकीदार की जरूरत तो अमीरों को होती है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक प्रियंका गांधी ने कहा है, “उनकी (प्रधानमंत्री मोदी की) मर्ज़ी अपने नाम के आगे क्या लगाएं. मुझे एक किसान भाई ने कहा कि देखिए चौकीदार तो अमीरों के होते हैं, हम किसान तो अपने खुद चौकीदार होते हैं.”
Priyanka Gandhi Vadra, Congress General Secretary for UP-East: Unki (Prime Minister) marzi apne naam ke aage kya lagaen. Mujhe ek kisan bhai ne kaha ki 'dekhiye chowkidaar to ameeron ke hote hain, hum kisan to apne khud chowkidaar hote hain.' (File pic) pic.twitter.com/F1S8x3zHwW
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 18, 2019
ग़ौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले कुछ महीनों से राफ़ेल घोटाले और भ्रष्टाचार के अन्य मामले को लेकर चौकीदार चोर है का नारा लगाते रहे हैं. लोकसभा चुनाव में इस नारे से मुकाबला करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मैं भी चौकीदार कैंपेन की शुरुआत की है. इस कैंपेन में प्रधानमंत्री मोदी सहित केंद्र सरकार के सभी मंत्रियों और भाजपा के सभी बड़े नेताओं ने अपने नाम के साथ चौकीदार लगा लिया है.
उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी ने गंगा-जमुनी तहजीब यात्रा की शुरुआत सोमवार को की है. इस यात्रा के पहले ही दिन प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के “चौकीदार” जुमले पर हमला बोला है.
राहुल ने कहा, कर्ज माफी से सिर्फ मदद मिलेगी लेकिन हम किसानों की जिंदगी बदलना चाहते हैं. हम किसानों के खेत के पास फ़सल के हिसाब से फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाना चाहते हैं. किसानों को स्टोरेज की सुविधा देना चाहते हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी जहां भी जाते हैं, नफरत और सांप्रदायिक विद्वेष फैलाते हैं. दलितों को पीटा जाता है और उनका शोषण किया जाता है. उनका मुख्य लक्ष्य संविधान के आदर्शों को समाप्त करना है. हम उन्हे कभी ऐसा नहीं करने देंगे.