May a good source be with you.

मोदी सरकार की सच्चाई छिपाने के लिए टीवी चैनलों के सिग्नल काटे जा रहे हैं, देश के लिए आपातकाल से भी बुरा दौर: प्रवीण तोगड़िया

प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर किसानी की हत्या कर रही है।

कभी राष्ट्रीय स्नयंसेवक संघ के खासमखास रहे प्रवीण तोगड़िया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की असली काबिलियत को उजागर किया है। उन्होंने कहा है कि नरेन्द्र मोदी के पास प्रधानमंत्री बनने की क्षमता नहीं थी, सिर्फ और सिर्फ ब्रांडिंग के जरिए उनकी छवि बनाई गई। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की सच्चाई सामने ना आए इसके चलते टीवी चैनलों के सिग्नल ब्लॉक किए जा रहे हैं, यह समय देश के लिए आपातकाल से भी बुरा है।

हिन्दी अख़बार अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में प्रवीण तोगड़िया ने ये बातें कही। उन्होंने कहा, मोदी सरकार अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं कर सकी है। किसानों से फसल की लागत पर डेढ़ गुना लाभ देने की बात कही गई थी, लेकिन उसे पूरा नहीं किया गया । सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर किसानी की हत्या कर रही है। हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया गया था। लेकिन, सत्ता में आने के बाद उन्हें बेरोजगारी और पकौड़ा बेचने की सलाह दी गई। रोजगार के 24 लाख पद खाली पड़े हैं, सरकार उन पदों पर बहाली क्यों नहीं करती?’

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने की बात कही गई थी, लेकिन वालमार्ट और अमेजन को बुलाकर देश के छोटे व्यापारियों के पेट पर लात मार दी गई। छह करोड़ छोटे दुकानदार बर्बाद हो गए। प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को घुटने तक लाने की बात कही थी, लेकिन अभी तक देश के करीब दो हजार जवानों की मौत हो चुकी है।

राफ़ेल विमान सौदे पर प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देश की अनुभवी कंपनी को छोड़कर महज आठ दिन पहले बनी कंपनी को एक महत्वपूर्ण ठेका दे दिया गया। उन्होंने कहा कि विमान की कीमत 570 करोड़ से 16000 करोड़ तक कैसे पहुंच गई, ये गंभीर सवाल है, जिनका जवाब मोदी सरकार के पास नहीं है।

 

 

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+