May a good source be with you.

अमित शाह के इशारे पर चलते हैं नीतीश कुमार? प्रशांत किशोर को उपाध्यक्ष बनाने के सवाल पर किया खुलासा

नीतीश ने कहा है कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के कहने पर प्रशांत किशोर को पार्टी में शामिल किया है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक निजी चैनल के कार्यक्रम में बड़ा खुलासा किया है. नीतीश ने कहा है कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के कहने पर प्रशांत किशोर को पार्टी में शामिल किया है. उन्होंने आगे कहा कि प्रशांत किशोर की नियुक्ति बीजेपी के दो शीर्ष नेताओं के कहने पर की गई है. प्रशांत किशोर को उपाध्यक्ष बनाने के फैसले में उनके अलावा और भी कई लोग शामिल थे.

नीतीश ने कहा कि अमित शाह के कहने पर प्रशांत किशोर को जदयू का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया. प्रशांत किशोर को जदयू में पद देने के लिए अमित शाह ने उन्हें दो बार फोन किया था. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर से उन्हें भी स्नेह रहा है.

https://twitter.com/Bhayankur/status/1085362643026759680

वहीं प्रशांत किशोर को जिम्मेदारी दिए जाने के सवाल पर नीतीश ने कहा कि फिलहाल उन्हें समाज के सभी तबके से युवा प्रतिभाओं को राजनीति की ओर आकर्षित करने का काम सौंपा गया है.

विदित है कि प्रशांत किशोर को पिछले साल सितंबर में जदयू में शामिल करने के कुछ हफ्ते बाद ही नीतीश कुमार ने पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया था.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+