राफ़ेल करार में मोदी सरकार ने किया राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता – प्रशांत भूषण
भूषण ने कहा, राफ़ेल करार में 20,000 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है.
जाने-माने वकील प्रशांत भूषण ने शनिवार को कहा कि राफ़ेल लड़ाकू विमान करार के मामले में वित्तीय भ्रष्टाचार और राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता दोनों पहलू हैं जबकि बोफोर्स कांड में ऐसा नहीं था.
भूषण ने यहां एक सम्मेलन में कहा, ‘‘(राफ़ेल करार में) न केवल भ्रष्टाचार हुआ, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता भी हुआ. बोफोर्स कांड 64 करोड़ रुपए के कमीशन का मामला था, लेकिन उसमें राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौते का पहलू नहीं था. राफ़ेल करार में 20,000 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है और राष्ट्रीय सुरक्षा से भी समझौता किया गया है.’’