2019 के आम चुनाव के नतीजे साल 2004 के परिणामों की तरह होंगे- प्रशांत भूषण
वरिष्ठ वकील ने कहा कि भाजपा 2014 में जीती 120 सीटें हार जाएगी.
वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि 2019 के आम चुनाव के नतीजे साल 2004 के परिणामों की तरह होंगे. उन्होंने 2004 में भाजपा के प्रचार नारे “इंडिया शाइनिंग” का उल्लेख करते हुए कहा कि कई लोगों ने भविष्यवाणी की थी कि भगवा पार्टी जीत जाएगी लेकिन कांग्रेस और यूपीए की व्यापक जीत आश्चर्यजनक थी.
प्रशांत भूषण ने ट्वीट कर कहा है, “भारत में 2/3 वोटों के बाद, यह लगता है कि हम 2004 (लोकसभा चुनाव) के परिणामों की तरह नेतृत्व कर रहे हैं. ‘इंडिया शाइनिंग’ अभियान याद करें. ज्यादातर लोगों ने सोचा था कि भाजपा जीतेगी, लेकिन नतीजे हैरान करने वाले थे. भाजपा विकास के बजाय सिर्फ हिंदू, मुस्लिम और मोदी के 56 (इंच) के बारे में बात करती है.”
After 2/3 of India has voted, it seems clear that we are headed for a 2004 type result. Remember the 'India shining' campaign blitz. Most people thought that BJP would win, but results surprised. No 'Vikas' campaign this time, but Hindu/Muslim & Modi's 56". BJP to lose >120 seats
— Prashant Bhushan (@pbhushan1) April 30, 2019
उनके मुताबिक भाजपा साल 2014 में जीती 120 सीटें हार जाएगी.
दरअसल, 2004 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने ‘इंडिया शाइनिंग’ का नारा दिया था. लेकिन, यह अभियान पूरी तरह से नाकाम हो साबित हुआ था.
2004 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जबरदस्त झटका लगा और कांग्रेस ने जीत हासिल की थी.