May a good source be with you.

हरियाणा में दिनदहाड़े पुलिसकर्मी का अपहरण, कांग्रेस बोली- जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी को कौन पूछे

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सवाल किया कि आखिर खट्टर सरकार कब जागेगी.

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक विडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. इस विडियो में बदमाशों द्वारा एक पुलिस कॉन्स्टेबल का अपहरण करते हुए देखा जा रहा है.
जनता का रिपोर्टर की ख़बर के अनुसार यह विडियो हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर-14 के राजीव नगर इलाके का है. पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल मदन का अपहरण टाटा सफारी में आए 6-7 बदमाशों ने किया. घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर-14, सिटी, सिविल लाइंस पुलिस के साथ अपराध शाखा की चार टीमों को हेड कांस्टेबल की तलाश करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है.
स्थानीय लोग घटना से काफी डरे हुए हैं. स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि जब एक पुलिस अधिकारी ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों का क्या होगा.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने घटना का विडियो शेयर करते हुए खट्टर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने ट्विट किया कि भाजपा राज में हरियाणा के पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं हैं तो आज जनता की हालत अच्छी तरह से समझा जा सकता है. सुरजेवाला ने सवाल किया कि आखिर मनोहर लाल खट्टर की सरकार कब जागेगी?

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+