May a good source be with you.

तमिलनाडु के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा #GoBackModi

इससे पहले मदुरै में एम्स का उद्घाटन करने के दौरान भी पीएम मोदी के दौरे का विरोध हुआ था.

प्रधानमंत्री मोदी आज 2,995 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करने के लिए तमिलनाडु के दौरे पर हैं. पीएम इस दौरान कन्याकुमारी में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. लेकिन ट्विटर पर लोगों ने प्रधानमंत्री के दौरे का विरोध शुरू कर दिया है.

ट्विटर पर #GoBackModi ट्रेंड कर रहा है. एक ट्विटर यूजर ने सर्जिकल स्ट्राइक- 2 को लेकर चुनावी पोस्टर का विरोध किया है. ट्विटर यूजर ने लिखा है कि भाजपा और उसके नेता स्थिति का उपयोग केवल अपने वोट बैंक को बढ़ाने के लिए करते हैं.

वहीं एक अन्य ट्विटर उपयोगकर्ता ने लिखा कि मैंने तीन महीने पहले चेतावनी दी थी, वह निश्चित रूप से तीसरे बटन को दबाएगा …

एक यूजर ने ट्वीट किया कि यह पीएम बनने के लायक नहीं है.

एक उपयोगकर्ता ने लिखा कि कृप्या वापस जाओ, हम सभी जानते हैं कि आप अद्भुत अभिनेता हैं.

https://twitter.com/stalin_germany/status/1101371617555423232

वहीं एक यूजर ने ट्विट किया कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए हमारे शहीदों के शवों पर चढ़कर रक्तपात करने वाले गिद्धों की पार्टी है.

https://twitter.com/i_theindian/status/1101361616145256449

एक यूजर ने लिखा कि अपने सबसे खराब राजनीतिक उद्देश्य और राज्य को दांव पर रखने के लिए इसे लटकाओ.

ग़ौरतलब है कि कर्नाटक के भाजपा प्रमुख बीएस येदियुरप्पा ने एयर स्ट्राइक के बाद 22 सीटें जीतने का दावा किया था.

इसे भी पढ़ें- सैनिकों की शहादत पर राजनीतिक रोटी सेंकने लगी BJP, येदियुरप्पा बोले- एयर स्ट्राइक के बाद कर्नाटक में जीतेंगे 22 से ज्यादा सीट

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा जब पीएम मोदी के दौरे का विरोध किया जा रहा है. इससे पहले बीते जनवरी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की आधारशिला रखने के लिए मदुरै दौरे के दौरान भी गो बैक मोदी हैशटैग ट्रेंड में था.

इसे भी पढ़ें- तमिलनाडु: पीएम मोदी के चुनावी आगाज से पहले ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #GoBackModi

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+