सेल्समैन बने “चौकीदार नरेन्द्र मोदी”, ट्विटर पर बेचने लगे टी शर्ट
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से “मैं भी चौकीदार” लिखे टीशर्ट का विज्ञापन किया है.
देश के चौकीदार नरेन्द्र मोदी अब सेल्समैन हो गए हैं. ट्विटर पर उन्होंने नमो मर्केंडाइज का टीशर्ट बेचने का काम शुरू कर दिया है. इसके लिए कल उन्होंने एक ट्वीट भी किया है. इस ट्विट में प्रधानमंत्री ने अपील की है कि 31 मार्च को मैं भी चौकीदार कैंपेन में शामिल होने से पहले लोग ननमो मर्केंडाइज़ का टीशर्ट खरीद लें.
ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा है कि 31 मार्च को होने वाला मैं भी चौकीदार कैंपेन नमो मर्केन्डाइज़ के टीशर्ट से और भी आकर्षक हो जाएगा. क्या आपने अपने लिए टीशर्ट का ऑर्डर कर दिया?
इस ट्वीट के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने नमो मर्केंडाइज का विज्ञापन भी शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि नरेन्द्र मोदी और भाजपा को समर्थन करने के लिए “मैं भी चौकीदार” लिखा हुआ टीशर्ट नमो ऐप से ऑर्डर करें.
The #MainBhiChowkidar programme on the 31st will look even better with the attractive merchandise!
Have you ordered yours? https://t.co/HVgLzNyClq
— Narendra Modi (@narendramodi) March 24, 2019
बता दें कि नमो मर्केन्डाइज़ प्रधानमंत्री मोदी का विज्ञापन करने वाले टीशर्ट, पेन, ग्लास और नोटबुक जैसे उत्पादों को बेचने का काम करता है. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से नमो मर्केन्डाइज़ का विज्ञापन करके विवाद को हवा दिया है.