शर्मनाक राजनीतिकरण: पीएम मोदी ने कहा- हर भारतीय गर्व करता है कि अभिनंदन तमिलनाडु से है
वर्धमान के हिरासत में होने के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं के साथ एक वीडियो सम्मेलन को संबोधित किया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पकड़ने जाने पर एक शब्द भी नहीं बोला था. लेकिन शुक्रवार को तमिलनाडु में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पायलट का नाम ले ही लिया.
प्रधानमंत्री मोदी भाषण देते हुए अपनी सरकार की “उपलब्धियों” की सराहना की और विपक्ष और पिछली सरकारों पर जमकर हमला किया. उनके भाषण के अंशों को पीएमओ और भाजपा ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया.
अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने पायलट अभिनंदन वर्धमान की पहचान बताते हुए कहा कि, हर भारतीय को गर्व है कि बहादुर विंग कमांडर अभिनंदन तमिलनाडु से हैं.
Every Indian is proud that Wing Commander Abhinandan belongs to Tamil Nadu : PM Modi #TNTrustsModi pic.twitter.com/5vTCfNF3eK
— BJP (@BJP4India) March 1, 2019
हालांकि भारतीय नागरिकों को उस राज्य की परवाह नहीं हैं जहां से विंग कमांडर संबंध रखते हैं.
वर्धमान के हिरासत में होने के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं के साथ एक वीडियो सम्मेलन को संबोधित किया था.
यह ध्यान रखना जरूरी है कि अभिनंदन वर्धमान अभी भी पाकिस्तान में है और प्रधानमंत्री ने पायलट की सुरक्षित वापसी की प्रतीक्षा न करते हुए, राजनीतिक अंक हासिल करना शुरू कर दिया है.
ज्ञात हो कि बीते गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने घोषणा की थी कि अभिनंदन को शांति के इशारे के रूप में रिहा किया जाएगा.