May a good source be with you.

आया ऊंट पहाड़ के नीचे: अब तक बहुमत का दावा करने वाले मोदी जी ने कहा- हम जानते हैं गठबंधन चलाने की कला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व अन्य बड़े नेता अब तक अपने दम पर चुनाव जीतने का दावा करते रहे हैं.

अपने दम पर लोकसभा चुनाव जीतने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव का छठा चरण आते ही गठबंधन का राग अलापना शुरू कर दिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि हम गठबंधन में सरकार चलाने का अनुभव है और हम गठबंधन की सरकार चलाना जानते हैं.

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के गुजरात इकाई ने प्रधानमंत्री मोदी का एक बयान साझा किया है. जिसमें मोदी जी कहते हैं, “भाजपा गठबंधन चलाने की कला जानती है. विभिन्न राज्यों में जब मैं संगठन के लिए काम कर रहा था तब मैने ख़ुद भाजपा के सहयोगियों के साथ काम किया है. हमारी पार्टी के पास श्री वाजपेयी जी की विरासत है, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सबसे अच्छा गठबंधन चलाया.”

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व अन्य बड़े नेता अब तक अपने दम पर चुनाव जीतने का दावा करते रहे हैं. बीते शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि भाजपा अपने दम पर ही स्पष्ट बहुमत प्राप्त करेगी और  300 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी.

वहीं, विपक्ष लगातार भाजपा पर इस बात को लेकर हमलावर रही है कि इस आम चुनाव के पिछले पांच चरणों के मतदान में बीजेपी को अपनी हार दिख रही है.

अब, छठे चरण के मतदान के दौरान भाजपा द्वारा गठबंधन की वकालत करने वाला यह ट्वीट विपक्ष के दावे को सही साबित करती है.

ग़ौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान 12 मई को चल रहा है. वहीं, 7 वें यानी आख़िरी चरण का मतदान 19 मई को होगा. 23 मई को आम चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+