नरेन्द्र मोदी के हमशक्ल ने बयां किया दर्द, कहा – मुझे थप्पड़ मारकर पूछते हैं लोग, ‘अच्छे दिन कब आएंगे’
मोदी के प्रशंसक रहे अभिनंदन पाठक ने कहा है कि वे 2019 में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जुमलों और बड़ी बड़ी बातों का यूं तो पूरे देश पर बुरा असर साफ़ तौर पर पड़ा है, लेकिन एक व्यक्ति ऐसे भी हैं जिन्हें शायद उसकी दोहरी मार झेलनी पड़ रही है.
ये हैं मोदी की तरह दिखने वाले अभिनन्दन पाठक. इन्होंने हाल ही में एक समाचार चैनल को अपनी तकलीफ़ बयां करते हुए बताया कि लोग उनसे ‘अच्छे दिन कब आएंगे?’ पूछ-पूछ कर उनका मज़ाक उड़ाते हैं और उन्हें परेशान करते हैं. उन्होंने बताया कि उन पर लोगों ने शारीरिक हमला भी किया है और उन्होंने इस विषय में प्रधानमंत्री को चिट्ठी भी लिखी, लेकिन उसका कोई जवाब अब तक उन्हें नहीं मिला.
Modi’s Fan and duplicate Abhinandan Pathak is beaten up by people .. wherever he goes, people ask him “Acche din kab aayenge?” pic.twitter.com/iNEEWabyQp
— Md Asif Khan (@imMAK02) 31 October 2018
स्वयं मोदी जी के प्रशंसक, पाठक ने भाजपा के लिए गहरा असंतोष व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 2014 के चुनावों के दौरान किया अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया. मज़ेदार बात यह है कि पाठक ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए 2014 में बनारस में चुनाव प्रचार किया था, लेकिन पिछले महीने एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि इस बार 2019 में भाजपा के लिए वे कोई प्रचार नहीं करेंगे.