सन्नाटे में पानी और पहाड़ को हाथ उठा वणक्कम करते दिखे पीएम मोदी, सोशल मीडिया में हुई खिंचाई
वायरल विडियो में पीएम मोदी नाव से हाथ हिला रहे हैं. लेकिन हैरानी की बात यह है कि विडियो में आस-पास कोई भीड़ नज़र नहीं आ रही है, जिनका अभिवादन स्वीकार कर पीएम हाथ हिला रहे थे.
बीते दिन जम्मू-कश्मीर के एक दिवसीय दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीनगर में स्थित डल झील की सैर की थी. इस दौरान पीएम मोदी नाव से हाथ हिलाते हुए आम लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे. लेकिन सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की इस सैर का विडियो जमकर वायरल हो रहा है. ट्विटर यूजर्स ने पीएम मोदी द्वारा नाव से हाथ हिलाने वाले विडियो की जमकर खिली उठाई है.
दरअसल, वायरल विडियो में पीएम मोदी नाव से हाथ हिला रहे हैं. लेकिन हैरानी की बात यह है कि विडियो में आस-पास कोई भीड़ नज़र नहीं आ रही है, जिनका अभिवादन स्वीकार कर पीएम हाथ हिला रहे थे. इसी विडियो को लेकर ट्विटर यूजर्स ने जमकर मजाक उठाया.
एक ट्विटर यूर्ज ने लिखा कि 101 प्रतिशत वहां पर मुश्किल से 20 लोकल होंगे और वह भी सरकारी लोग. प्रधानमंत्री जी हाथ तो ऐसे हिला रहे जैसे 20 हज़ार लोगों की भीड़ हो.
101% waha par mushkil se 20 local honge..aur wo bhi sarkari aadmi hi! Pradhanamntri ji haath to aese hila rahe jaise 20000 logo ki bheed aayi ho 🔥🤣
— Aye Himanसू ® (@4mlvodka) February 3, 2019
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह प्रधानमंत्री नहीं बल्कि टूर मिनिस्टर हैं.
https://twitter.com/Roy_93INC/status/1092040902489518080
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि दूर-दूर तक कोई नहीं है तो चलो पानी को वन्नकम करते हैं.
https://twitter.com/AugustKraanti/status/1092108560606134272
वहीं एक यूजर ने लिखा कि वह किसके लिए अपना हाथ हिला रहे हैं? पहाड़ों के लिए क्या? बड़े भोले हैं मोदी जी, कैमरा देखते ही, एक्शन में आ जाते हैं.
To whom he is waving his hand?
To mountains?
बड़े भोले हैं मोदी जी, कैमरा देखते ही, एक्शन में आ जाते हैं।
— 2Toook/2टूक (@2toook) February 3, 2019