May a good source be with you.

“चुनाव प्रचार ख़त्म हो गए, अब अपने पार्ट टाइम जॉब पर लौट आइए प्रधानमंत्री जी”

राहुल गांधी ने पीएम मोदी से कहा, “1654 दिन बीत गए, अब तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लीजिए.”

राजस्थान में चुनाव का प्रचार थम गया है. इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है. राहुल गांधी ने कहा है कि अब चुनाव प्रचार ख़त्म हो गए हैं, उम्मीद है अब मोदी जी अपने पार्ट टाइम जॉब यानी प्रधानमंत्री के लिए समय निकालेंगे.

एक ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा कि चुनाव का प्रचार ख़त्म हो गया है अब प्रधानमंत्री को अपने पार्ट टाइम जॉब की ओर लौट जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि आज मोदी जी को प्रधानमंत्री बने हुए 1654 दिन हो गए, लेकिन आज तक एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर पाए.

ट्विटर पर राहुल गांधी ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “हमने आज हैदराबाद में प्रेसवार्ता की, कभी आप भी से पत्रकारों के सवालों का जवाब देने के लिए सामने आ जाइए.”

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+