राहुल गांधी के सामने हवा हुए मोदी-योगी? जहां जहां प्रचार किया वहां घटा भाजपा का वोट शेयर
राहुल गांधी ने जहां भी सभाएं की, वहां कांग्रेस का वोट शेयर बढ़ा है, वहीं दूसरी ओर जहां भी मोदी-योगी ने प्रचार किया है, भाजपा को बड़ा नुकसान हुआ है.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता की हवा निकल गई है. पिछले दिनों हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा के इन दोनों नेताओं ने जहां जहां सभाएं की हैं, वहां पार्टी का वोट प्रतिशत घटा है. वही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जहां भी अपनी पार्टी का प्रचार किया है, वोट शेयर में जबर्दस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है.
द हिन्दू में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के चुनाव में मोदी-योगी की सभा वाले विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी का वोट कम हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक जिन 61 विधानसभाओं में योगी आदित्यनाथ ने सभा की उनमें से 50 सीटों पर भाजपा का वोटर शेयर कम हुआ है. इसी तरह जिन 55 सीटों पर प्रधानमंत्री मोदी ने प्रचार किया उनमें 46 सीटों पर भाजपा को वोटों की हानि हुई है. वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी ने 75 सीटों पर चुनावी सभा की उनमें 58 सीटों पर कांग्रेस के वोट शेयर में जबर्दस्त (77 प्रतिशत) बढ़ोतरी देखने को मिली है.
इसी तरह इंडिया स्पेंड की रिपोर्ट के मुताबिक नरेन्द्र मोदी ने चुनावी रैलियों का 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सा मध्यप्रदेश और राजस्थान को दिया था. इनमें से भाजपा मात्र 41 प्रतिशत सीटें ही जीत पाई है.
यहां ग़ौर करने वाली बात यह भी है कि छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम की 26 विधानसभा सीटों पर प्रधानमंत्री मोदी ने 8 सभाएं की थी, जिनमें से मात्र 1 सीट ही बीजेपी के हाथ में आ सकी है.